उदयपुर शहर के अशोकनगर क्षेत्र में 1 जुलाई बुधवार को विद्युत लाइन के रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान अशोकनगर का सम्पूर्ण क्षेत्र, अशोकनगर मैन रोड, श्री निकेतन, टीआरआई तथा आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान विद्युत लाइनों और उपकरणों का आवश्यक रखरखाव किया जाएगा, ताकि भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उदयपुर की ये खबरें भी पढ़े… उदयपुर एयरपोर्ट पर स्वदेशी 'गगन' नेविगेशन सिस्टम से उतरा प्लेन:सैटेलाइट-सिग्नल से भारत में पहली बार कॉमर्शियल जेट की लैंडिंग; अब कम विजिबिलिटी में सुरक्षित लैंड कर सकेंगे राजस्थान मे बिना GPS नहीं चलेंगे खनन से जुड़े वाहन:धर्मकांटे का वजन सीधे ऑनलाइन दर्ज होगा, गाड़ियों की लाइव लोकेशन माइंस डिपार्टमेंट के पास रहेगी कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर की मौत:शव बुरी तरह गाड़ी में फंसा, डाकन कोटड़ा टोल नाके के पास हादसा