'भास्कर समाधान' उदयपुर में स्थानीय समस्याओं के निस्तारण का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। भुवाना में नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल के पीछे हवा चलने पर बिजली लाइन में होने वाली खतरनाक स्पार्किंग को विद्युत विभाग ने दुरुस्त कर दिया है। वहीं, बेड़वास, प्रताप नगर की मेगा आवास योजना में सड़क किनारे जमा गंदगी की समस्या को नगर निगम के जोन-2 सुपरवाइजर महेंद्र कुमार जोड ने तुरंत साफ करवाया, जिसके लिए स्थानीय जनता ने उन्हें 'पब्लिक का स्टार' चुना है। दूसरी ओर, शहर में अब भी कई गंभीर समस्याएं प्रशासनिक कार्रवाई के इंतजार में हैं। रेलवे क्रॉसिंग सेक्टर-7 में खेत के बीचों-बीच झुका बिजली का पोल बड़े हादसे को न्यौता दे रहा है। पहाड़ा की लवली स्टेट कॉलोनी में करीब 23 खंभों की स्ट्रीट लाइटें बंद होने से अंधेरा पसरा है। इसके अलावा, नाकोड़ा नगर में नाला टूटने से जर्जर हुई सड़कें और सवीना खेड़ा के खाली प्लॉट में जमा कचरा व झाड़ियां स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… खेत में लगा बिजली का पोल एक तरफ झुका
उदयपुर शहर के रेलवे क्रॉसिंग के सेक्टर 7 से मुकेश मेनारिया ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर सामाधान' पर बिजली का पोल झुका हुआ होने के बारे में लिखा है। उन्होंने पोस्ट कर बताया कि उनके खेत में पोल पूरी तरह से झुक गया है। जिसके कारण कभी भी गिर कर हादसा हो सकता है। इस मामले में कई बार शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।
घरों के बाहर जर्जर रोड की समस्या
नाकोड़ा नगर के चंद्र नगर निवासी हर्षवर्धन सिंह राव ने 'भास्कर समाधान' पर सड़क की समस्या के बारे में लिखा है। उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर रोड की हालत काफी खराब हो गई है। गली के मोड पर नाला टूटने की वजह से पूरी गली अब खराब लगने लगी है। लोगों की मांग है कि इलाके में रोड बनानी चाहिए।
करीब 23 खम्भों पर लाइटें नहीं
उदयपुर के पहाड़ा क्षेत्र की लवली स्टेट कॉलोनी के रहने वाले पवन शर्मा ने स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इलाके के लगभग 23 खम्भों पर लाइटें नहीं है। लोगों का कहना है कि इस मामले में शहरी शिविर में शिकायत उठाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। लाइटें बंद होने से पूरा इलाका सुनसान पड़ा रहता है। लंबे समय से कचरा भरा होने से कीड़ों का डर
सवीना खेड़ा के C ब्लॉक निवासी ऐश्वर्य कुमार शर्मा ने खाली प्लॉट में भरे कचरे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि प्लॉट में लंबे समय से कचरा है। जिसमें बड़े-बड़े बबूल के पेड़ और झाड़ियां भी उग गई है। इसी के साथ आस-पास के लोगों को जंगली कीड़े-मकौड़ों का भी डर बना रहता है।
इलेक्ट्रिक लाइन में स्पार्किंग की समस्या दूर
उदयपुर के भुवाना में नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल के पीछे स्थित कॉलोनी की इलेक्ट्रिक सप्लाई लाइन में हवा चलने पर लगातार स्पार्किंग हो रही थी। क्षेत्रवासी दिनेश कुमार नागदा ने 'भास्कर समाधान' पर इस गंभीर समस्या को पोस्ट करते हुए बड़े हादसे की आशंका जताई थी। समस्या पोस्ट होने के बाद विद्युत विभाग तुरंत एक्शन में आया और लाइन को दुरुस्त कर समस्या का स्थाई समाधान कर दिया। अब स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
सड़क किनारे गंदगी जमा होने की समस्या खत्म
उदयपुर के बेड़वास के प्रताप नगर इलाके से कैलाश जाट ने 'भास्कर समाधान' पर कुछ समय पहले सड़क किनारे गंदगी जमा होने की समस्या पोस्ट की थी। मामले में बताते हुए उन्होंने लिखा था कि इस जगह कोई सफाई नहीं करता था। ये समस्या भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद निगम जोन 2 के सुपरवाईजर ने समस्या हल कर लोगों को राहत दी है। महेंद्र कुमार जोड बने 'पब्लिक के स्टार'
उदयपुर शहर के बेड़वास स्थित मेगा आवास योजना में गंदगी की समस्या भास्कर एप पर यूजर कैलाश जाट ने पोस्ट की थी। इस पर नगर निगम के जोन 2 के सुपरवाईजर महेंद्र कुमार जोड ने समस्या का समाधान कर उनको राहत दी। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखने को मिली है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.उदयपुर में बंद लाइटें और कीचड़ से फूटा गुस्सा:आदिनाथ और महावीर कॉलोनी की जनता बेहाल, गोवर्धन कल्याण के प्रयासों से ठीक हुआ सीवर का ढक्कन 2.आम जनता की समस्याओं को मिला मंच:उदयपुर में सड़क पर फैला कीचड़ तो कहीं नालियां हुईं बंद, अधिकारियों को पाबंद कर वार्डों में शुरू कराया सफाई अभियान 3.उदयपुर में सड़क और रोड लाइटें हुई ठीक:कई इलाकों में अब भी गंदगी और झूलते तारों की समस्या, कनिष्ठ अभियंता रवि जैन बने ‘स्टार ऑफिसर’ 4.आठ साल पुरानी नाले की समस्या का हुआ समाधान:जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी, समाधान से लोगों को मिली राहत, प्रमोद कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 5.उदयपुर में बुनियादी सुविधाओं की खुली पोल:सीवर और गंदगी की शिकायतों पर निगम ने दिखाया एक्शन, अजय घारू बने आज 'पब्लिक के स्टार' 6.उदयपुर में जलभराव और सीवर से मिली राहत:श्रीनाथ नगर और हिरण मगरी में दूर हुआ संकट, जमादार प्रकाश चंद्र बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.उदयपुर में बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी लोगों की चिंता:कहीं कचरे का अंबार, कहीं पानी-बिजली की मार, लाइनमैन आशीष मीणा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 8.उदयपुर में सड़क पर गड्ढे, नलों में सूखा:कॉलोनियों में बुनियादी विकास की खुली पोल, ऐप पर पोस्ट होते ही दौड़ा प्रशासन 9.उदयपुर में सड़कें बनीं आफत:गारियावास में छाया अंधेरा, प्रताप नगर में गैस पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क छोड़ दी अधूरी 10.उदयपुर में जनता की आवाज का दिखा दम:कहीं 15 दिन बाद हटा कचरा तो कहीं दुरुस्त हुई पानी की टंकी