उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… गांधी नगर: 10 दिन बाद भी नहीं उठाया कचरा उदयपुर के गांधी नगर के मल्ला तलाई इलाके से इरफान मोहम्मद ने नालियों के मलबे से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले नालियों की सफाई करने के बाद सफाई कर्मचारी सारा मलबा सड़क पर खुले में ही डालकर चले गए हैं। अब यह बदबू दे रहा है और आते–जाते वाहनों से इधर–उधर फैल भी रहा है। ब्राह्मणों का गुरहा: नाली और रोड का लेवल बिगाड़ा प्रतापपुरा बाईपास लिंक रोड, ब्राह्मणों का गुरहा से प्रकाश वैष्णव ने नालियों से जुउ़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नालियां की नियमित साफ–सफाई नहीं होती जिससे नालियां जाम हो गई हैं।। वहीं निर्माण के समय नाली का लेवल सड़क से ऊपर कर दिया जिससे गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। समस्या का स्थायी समाधान करवाएं। चित्रकूट नगर: रोड लाइट्स नहीं होने से परेशान शहर के चित्रकूट नगर से महेन्द्र सिंह राव ने रोड लाइट्स न लगी होने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे यहां बिजली के तीन पोल तो हैं लेकिन उन पर एक भी रोड या स्ट्रीट लाइट नहीं लगी होने से लोगों को अंधेरे के चलते असुविधा होती है। इस मामूली–सी समस्या के समाधान से हमें बहुत राहत मिलेगी। न्यू अहिंसापुरी: सूखे पेड़ पर उलझे बिजली के तार बेड़ला रोड, शांतिवन कॉलोनी, न्यू अहिंसापुरी से राम कुमार ने बिजली के तारों के सूखे ठूंठ हो चुके पेड़ में उलझे होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि इस ठूंठ हो चले पेड़ में करंट दौड़ते तार झूल रहे हैं। तेज आंधी या बारिश में अगर पेड़ गिर गया तो हादसा हो सकता है। बिजली विभाग से अपील है कि इसका समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… आयड़: पोस्ट के बाद सुधारी खराब रोड लाइट शहर के गंगू कुण्ड पार्क और आयड़ श्मशान के आसपास की खराब रोड लाइट्स की समस्या मोहम्मद सोहेल छीपा ने पोस्ट कर समाधान की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि इन दोनों जगहरों पर काफी समय से लाइट्स बंद हैं। अंधेरे के कारण लोगों को खासी परेशानी होती है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया है। दोनों ही स्पॉट पर नई लाइट्स लगाकर पर्याप्त रोशनी कर दी गई है। विद्यापीठ चौराहा: दिनेश गहलोत बने 'पब्लिक के स्टार' शहर के विद्यापीठ चौराहा से जय सचदेव ने अपनी दुकान के बाहर नाली का गंदा पानी भरने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पास्ट कर समाधान की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि पानी भरने से रोज दुकान में आने–जाने में असुविधा हो रही है। गंदगी हो रही है सो अलग। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारी दिनेश गहलोत ने पानी निकालकर इसका समाधान कर दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2. केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4. अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5. एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6. चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश