जनहित से जुड़ी समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी जरिया बने 'भास्कर समाधान' मंच पर उदयपुर की जनता लगातार सक्रिय है। स्ट्रीट लाइट की अड़चनों से लेकर जर्जर सड़कों, पानी के कम प्रेशर और अनियमित कचरा संग्रहण तक नागरिक अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को एक क्लिक से रेखांकित कर रहे हैं। जहां एक ओर प्रशासनिक तत्परता से कई क्षेत्रों में वर्षों पुरानी समस्याओं का तुरंत निस्तारण संभव हुआ है, वहीं कई कॉलोनियों में लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान का इंतजार बरकरार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… एक नजर उन समस्याओं पर जिनका समाधान हुआ है… कई दिनों से बंद लाइट का एक क्लिक पर समाधान वार्ड नंबर 68 के सालवी कॉलोनी निवासी नारायण लाल सालवी ने कुछ समय पहले बंद रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि ईंट भट्ठा वाली गली में लगे पोल पर लगी लाइट कई दिनों तक बंद थी। समस्या पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। रितेश पाटीदार बने ‘स्टार ऑफिसर’ उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 9 से सुंदरलाल ने हॉस्टल के पास रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि बीते एक साल से यह रोड लाइट खराब पड़ी है लेकिन कोई इसे ठीक नहीं कर रहा। विभाग में कई बार शिकायत कर चुके हैं। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद एक्सईएन रितेश पाटीदार ने टीम भेजकर इसे ठीक करवा दिया है। वो समस्याएं जिनपर एक्शन बाकी … एक महीने से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं उदयपुर शहर के चित्रकूट नगर के रहने वाले गजेंद्र सिंह राजावत ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। गजेंद्र ने लिखा कि एक महीने से घर के बाहर लगी हुई लाइट खराब पड़ी है। उनका कहना है कि इस मामले में कई बार शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हो रहा है। बारिश के दिनों में सड़क पर जमा हो रहा पानी शहर के चंद्रेश विहार के एयरपोर्ट रोड के रहने वाले नीरज सुथार ने नाली और सड़क से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क पर पानी जमा हो जाता है। साथ ही बताया कि नाली भी न होने के कारण गंदगी भी सड़क पर ही जमा हो रही है। माद्री रोड नं 2 में लोग झेल रहे समस्या पुरोहितों की माद्री रोड नं 2 से कचरा गाड़ी नियमित न आने और पानी की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी डॉ पीयूष ने लिखा कि कचरा गाड़ी सात दिन में एक बार आती है। इस मामले में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। साथ ही पानी का प्रेशन काफी कम आने की समस्या का भी सामना कचरा पड़ रहा है। वाहन चालकों के लिए समस्या बनी टूटी सड़क नाकोड़ा नगर के चंद्र नगर निवासी विक्रम सिंह ने सड़क के संबंध में समस्या साझा की है। विक्रम ने बताया कि तुलसी नगर से मीरा नगर ओल्ड RTO रोड तक सड़क कच्ची है। लोगों को इस रास्ते से आने-जाने में समस्या आती है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:एक पोस्ट में अंडरब्रिज की रोड लाइट और सप्ताह पुरानी नाली की समस्या का हुआ निपटारा, मोहम्मद राशिद बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.लाइनमैन चुन्नीलाल बने 'पब्लिक के स्टार':एक क्लिक पर ठीक हुईं गायत्री नगर और हिरण मगरी की लाइटें, शहरवासियों को मिल रहा समाधान 3.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में एक पोस्ट से रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का समाधान, एक्सईएन रितेश बने ‘स्टार ऑफिसर’ 4.नगर निगम के XEN रितेश पाटीदार बने 'स्टार ऑफिसर':80 फीट मेन रोड पर ठीक हुई स्ट्रीट लाइट, घाटी की मंग्री में बंद रोड लाइटों की समस्या का हुआ समाधान 5.सुभाष शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार':गायत्री नगर में सीवर लाइन की समस्या से मिली राहत, तो चित्रकूट नगर में टूटे नाले की समस्या का हुआ समाधान 6.भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर, बंद पड़ी रोड लाइटें हुई दुरुस्त 7. उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में हुई सफाई, तो अंबामाता में रोशनी लौटी, जीतमल डांगी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम 9.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने ‘स्टार ऑफिसर’ 10.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या