चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता और व्यापारी की गोली मारकर हत्या का मुख्य आरोपी 5 महीने से फरार है। उदयपुर रेंज आईजी ने फरार मुख्य आरोपी रमता राम पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। मामले में कोतवाली पुलिस अब तक शूटर समेत तीन लोगों को पकड़ चुकी है। मामले में तीन लोगों को पहले पकड़ चुकी पुलिस बता दें, 11 नवम्बर 2025 को कृष्णा नगर निवासी भाजपा नेता और व्यापारी रमेशचंद्र ईनाणी सुबह करीब 11 बजे स्कूटी से दुकान जाने के लिए निकले थे। जब वे सिटी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। उदयपुर के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रमेश ईनाणी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शूटर मनीष कुमार उर्फ कमल दुबे को गिरफ्तार कर लिया था, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है। साजिश रचने और उकसाने के आरोप में भजनाराम गुरु को भी गिरफ्तार किया गया था, जो पाली का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद शूटर और हथियार सप्लायर के बीच बिचौलिये का काम करने वाले आरोपी अरविंद उर्फ कृपानाथ दुबे, निवासी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, को भी पकड़ा गया था। इनाम को बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया SP मनीष त्रिपाठी के अनुसार, हत्याकांड का मामला कोतवाली थाना चित्तौड़गढ़ में दर्ज कर जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी रमता राम घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पहले 10 हजार और 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बढ़ाकर अब 50 हजार रुपए कर दिया गया है। आरोपी को रामस्नेही संप्रदाय कर चुका निष्कासित बेटे सौरभ ईनाणी ने बताया था कि उनके पिता की एक जमीन रामद्वारे के पीछे भी है, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद के कारण उनकी गोली मारकर हत्या की गई। रमता राम और रमेश ईनाणी के बीच पिछले 30 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद था। हत्या के बाद परिजनों ने रमता राम पर आरोप लगाए। पुलिस जांच में धीरे-धीरे रमता राम का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया, जिसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी घोषित किए जाने के बाद रामस्नेही संप्रदाय ने भी रमता राम को निष्कासित कर दिया। ---- घटना से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें … भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या; VIDEO:बाइक पर हेलमेट पहनकर आया बदमाश; 3 फायर कर भागा आरोपी पकड़ा 'मेरी मां-बेटी के खिलाफ कहे थे अपशब्द, इसलिए मार डाला':चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता का हत्यारा गिरफ्तार, पूछताछ में बोला- कहासुनी का बदला लिया था बीजेपी नेता की हत्या में शूटर देने वाला आरोपी पकड़ा:रामस्नेही सम्प्रदाय निष्कासित कर चुका; 2022 से चल रही थी हत्या की प्लानिंग