उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत मामले में ग्रामीणों के साथ परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। मंगलवार सुबह 10 बजे गुस्साए लोग मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए और शव लेने से इनकार कर दिया। हालांकि, दोपहर करीब 1:30 बजे गिर्वा SDM अवुला साइकृष्ण धरना स्थल पहुंचे हैं। उन्होंने परिजनों से समझाइश का प्रयास किया और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने हादसे के जिम्मेदार कार ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि हादसे में तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कार ड्राइवर को पकड़ नहीं पाई पुलिस पर अभी तक कार्रवाई नहीं करने का आरोप घटना सुखेर थाना क्षेत्र में सियालपुरा मेन रोड पर 10 मई 2026 को रात करीब 8 बजे की है। परिजनों का कहना है कि घटना के ​तीसरे दिन तक पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार ड्राइवर पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा। तब तक शव नहीं उठाएंगे। विद्याभवन पॉलिटेक्निक कॉलेज में बागवानी का काम करते थे मृतक मृतक नंदलाल राव(50) निवासी सियालपुरा की बेटी हर्षिता ने बताया कि मेरे पापा विद्याभवन पॉलिटेक्निक कॉलेज में बागवानी का काम करते थे। परिवार में वे ही अकेले कमाने वाले थे। मेरे पापा को जिस लड़के ने टक्कर मारी। पुलिस ने उसे अभी तक क्यों गिरफ्तार नहीं किया। मुझे न्याय चाहिए। तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर दरअसल, घटना 10 मई की रात करीब 8 बजे ज​ब नंदलाल राव सियालपुरा मेन रोड से पैदल अपने गांव सियालपुरा में जा रहे थे। तभी सियालपुरा गांव की तरफ से एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार(RJ27UC3816) तेज स्पीड में आई और लापरवाही पूर्वक नंदलाल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नंदलाल उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में उनका पेट और सिर पर गंभीर चोट लगी थी। वहीं, कार चालक टक्कर मारकर तुरंत फरार हो गया था। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट सुखेर थाना पुलिस में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।