भारत की जनगणना 2027 के तहत आज से मकान सूचीकरण और मकानों की काउंटिंग शुरू हो गई है। उदयपुर में जैसे ही स्वगणना शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक 1000 लोगों ने स्व-गणना पोर्टल पर खुद जानकारी भरी। वहीं इस अभियान की शुरूआत में सबसे पहले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साथ समझाते हुए उनके मोबाइल से भरवाया गया। जनगणना का प्रथम चरण शुरू होने के साथ ही उदयपुर ​जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में ये राष्ट्रीय अभियान शुरू हो गया है। प्रथम चरण में मकान सूची करण एवं मकान गणना के लिए स्व गणना प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में जिला परिषद सभागार में कार्यशाला एवं कैंप आयोजित किया गया। इसमें सबसे पहले प्रोजेक्टर के जरिए पहले चरण को पूरा करने की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट और जिला परिषद के अधिकारियों और कार्मिकों को समझाया गया। इस दौरान कई कर्मचारियों ने अपने मोबाइल से अपनी जानकारी सबमिट कर दी थी। इस दौरान जो भी तकनीकी रूप से समस्या आई, उसको दूर किया गया। इस दौरान कई महिला कार्मिकों ने भी अपने मोबाइल के जरिए अपना स्व-गणना का प्रोसेस पूरा किया। जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पोर्टल के माध्यम से की स्वगणना जिला परिषद सभागार में कराई गई। तस्वीरों में देखें स्व-गणना पत्र कार्यक्रम… अब समझे कब से कब क्या होगा मकान सूचीकरण एवं मकानों की काउंटिंग के स्व-गणना का कार्य 1 मई से 15 मई तक किया जाएगा। वहीं फील्ड कार्य 16 मई से 14 जून तक किया जाएगा। यहां से कर सकते आप स्व गणना जनगणना 2027 डिजिटल आधारित है। आम जन स्व-गणना की सुविधा 1 मई से 15 मई तक वेबपोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से कर सकते है। साइबर ठगी न हो, सावधानी बरते जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने आमजन को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा- स्व-गणना केवल ऑफिशियल पोर्टल से ही करें। उन्होंने चेताया कि किसी भी फर्जी लिंक या कॉल के झांसे में न आएं और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सतर्क रहें।