उदयपुर शहर की कॉलोनियों से सामने आईं तस्वीरें स्थानीय प्रशासन और विभागों के दावों की जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं। मीरा नगर और बेड़ला के प्रियदर्शिनी नगर जैसे इलाकों में सरकारी महकमों (PHED और गैस एजेंसी) की घोर लापरवाही देखने को मिली, जहाँ काम के नाम पर सड़कें तो खोद दी गईं, लेकिन उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। इसके चलते पहली ही बारिश में सड़कें कीचड़ और जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो गईं। इस बीच 'दैनिक भास्कर' का 'भास्कर समाधान' अब आम जनता के लिए एक मजबूत हथियार साबित हो रहा है। बरसों से फाइलों और शिकायतों में दबे मामलों पर इस प्लेटफॉर्म के जरिए तुरंत सुनवाई हो रही है। इसका सीधा असर पानेरियों की मादड़ी, प्रताप नगर और भुवाना रोड पर दिखा, जहाँ महीनों से लंबित पड़ी स्ट्रीट लाइट की समस्या और सड़क किनारे लगे कचरे के ढेरों को नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई कर साफ करवाया। डिजिटल प्लेटफॉर्म की इस सक्रियता से अब सोए हुए महकमे भी जागने लगे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान उदयपुर के पानेरियों की मादड़ी निवासी मोहित मेनारिया ने क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी रोड लाइट की समस्या को दैनिक भास्कर एप के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया था। उन्होंने बताया कि कई बार नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद इस समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा था और गली में अंधेरा पसरा रहता था। हालांकि, एप पर समस्या पोस्ट होने के बाद विभाग हरकत में आया और नगर निगम के लाइनमैन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बंद लाइट को दुरुस्त कर दिया। लाइट चालू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। जालम सिंह बने आज 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर के पानेरियों की मादड़ी इलाके में लंबे समय से बंद पड़ी रोड लाइटों के कारण स्थानीय लोग परेशान थे। क्षेत्रवासी मोहित मेनारिया ने नगर निगम में कई चक्कर काटे, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने यह मुद्दा दैनिक भास्कर ऐप के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया। समस्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते ही प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया। नगर निगम के लाइनमैन जालम सिंह ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर बंद पड़ी लाइटों को ठीक कर दिया। अब गली में दोबारा रोशनी होने से लोगों का डर और परेशानी दूर हो गई है। शिकायत के बाद प्रशासन ने कराई सफाई प्रताप नगर स्थित ढींकली रोड निवासी पुष्कर ने ओल्ड RTO मुख्य मार्ग पर फैले कचरे और गंदगी की समस्या को 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया था। उन्होंने बताया था कि मुख्य सड़क पर कचरे का ढेर जमा होने के कारण हर समय बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता था, जिससे राहगीरों को आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही थीं। दैनिक भास्कर ऐप पर यह मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग तुरंत हरकत में आया और टीम भेजकर मौके से पूरा कचरा साफ करवा दिया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। भास्कर ऐप पर पोस्ट होते ही हुई कार्रवाई उदयपुर के भुवाना रोड से जितेंद्र वेद ने क्षेत्र में सड़क किनारे फैले कचरे की समस्या के बारे में 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट था। उन्होंने बताया था कि लंबे समय से कचरा नहीं उठने के कारण राहगीरों और अन्य लोगों ने भी वहां कचरा डालना शुरू कर दिया था, जिससे वह जगह एक परमानेंट कचरा पॉइंट बन गई थी। दैनिक भास्कर ऐप पर यह मामला सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आया। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से सारा कचरा साफ करवा दिया है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है। अभी भी कुछ समस्याएं पर कार्रवाई बाकी… मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान लोग उदयपुर के मीरा नगर निवासी मदन वीरवाल ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि इलाके में गैस पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें तोड़ी गई थीं, जिन्हें काम पूरा होने के बाद ठीक नहीं किया गया। इस वजह से नालियाँ भी टूट चुकी हैं और लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है। इसके अलावा क्षेत्र में पानी का भी गंभीर संकट है और पेयजल समय पर नहीं आता। स्थानीय निवासियों की शिकायत है कि इलाके में कचरा गाड़ी भी नियमित रूप से नहीं आ रही है। जलभराव और गंदगी का बढ़ा खतरा हिरण मगरी स्थित आरएचबी टाउनशिप के रहने वाले किरण खराड़ी ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में नालियां लंबे समय से जाम पड़ी हैं, जिससे गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही सड़क किनारे जगह-जगह मिट्टी के बड़े ढेर लगे हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई करवाने की मांग की है। गुलाब बाग क्षेत्र में बंद पड़ी लाइट की समस्या उदयपुर के गुलाब बाग खड़क जी का रोड निवासी नोमान अशरफ ने 'भास्कर समाधान' पर स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके घर के ठीक बाहर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले दो महीनों से बंद पड़ी है। शिकायत के बावजूद इसे दुरुस्त नहीं किया गया है, जिसके चलते रात के समय इलाके में गहरा अंधेरा पसरा रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंधेरे के कारण सुरक्षा का खतरा बना रहता है और उन्होंने इसे जल्द ठीक कराने की मांग की है। पाइपलाइन बिछाकर खुली छोड़ी सड़क बेड़ला क्षेत्र के प्रियदर्शिनी नगर के निवासी विनोद माली ने 'भास्कर समाधान' पर क्षेत्र की बदहाल सड़क का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि PHED (जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) के जरिए पाइपलाइन बिछाने के लिए यहां कच्ची सड़क खोदी गई थी। काम पूरा होने के बाद सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया, जिसके चलते रात को हुई तेज बारिश में सारी मिट्टी बह गई। अब पूरी रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.उदयपुर में सड़कें बनीं आफत:गारियावास में छाया अंधेरा, प्रताप नगर में गैस पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क छोड़ दी अधूरी 2.उदयपुर में जनता की आवाज का दिखा दम:कहीं 15 दिन बाद हटा कचरा तो कहीं दुरुस्त हुई पानी की टंकी 3.‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:फतहसागर में बेसहारा पशु ब्रिज से गिर रहे, बड़गांव में बिजली के तारों पर लटका पेड़, खुली नालियों से हादसे का डर 4.हिरण मगरी में बंद रोड लाइटें ठीक:आर्य समाज मार्ग पर नाली साफ होने से खत्म हुआ जलभराव, लेकिन कॉलोनियों में टूटी सड़क बनी परेशानी 5.उदयपुर में समस्याओं को लेकर लोगों ने उठाई आवाज:सीवर के पानी और मलबे से बढ़ी आफत, खुले नाले और बंद पड़ी रोड लाइटें दे रहीं हादसों को न्यौता 6.उदयपुर के भुवाना में सुरक्षा भगवान भरोसे:तुलसी नगर RAC ऑफिस के सामने रोड लाइट गायब, अंधेरे में हादसों का डर 7.उदयपुर में रोड लाइट और सड़क की समस्या:स्पीड ब्रेकर बना जल निकासी में बाधा, बीमारी का बढ़ा खतरा 8.उदयपुर में नगर निगम की सुस्ती से फूटा रोष:खारोल कॉलोनी में चोक नालियों से भरा पानी, दागली की मगरी में हफ्ते भर से रोड लाइट बंद 9.‘भास्कर समाधान’ से मिल रहा हल:उदयपुर में खुले में पड़ा कचरा तो कहीं दरिया बनी सड़कें, विभागों को फिक्र ही नहीं 10.उदयपुर में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान:कहीं गंदे पानी का समाधान तो कहीं सफाई और जल निकासी की मांग, कई इलाकों की समस्याएं बरकरार