उदयपुर जिले की कानोड़ थाना पुलिस ने महिला से मारपीट कर कान के टॉप्स लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी श्रवण दास संत के सुपरविजन में गठित टीम नेअचनाला गांव के जंगल से घेराबंदी करते हुए लुटेरे को पकड़ा। आरोपी से कई मामलों के खुलासे की संभावना है। महिला को अकेला देखकर लूट की थी थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि आरोपी भंवरलाल मोगिया (28) पुत्र केशुलाल निवासी केसरपुरा को बापर्दा गिरफ्तार किया है। घटना 27 अक्टूबर 2026 की है, जब महिला शाम के समय भैंस चराकर अकेली घर लौट रही थी। अचलाना गांव के पास आरोपी ने महिला को अकेला देखा और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। महिला चिल्लाने लगी तो उसका मुंह दबाकर कान में पहने सोने के टॉप्स जबरन खींचकर भाग गया। महिला को घायल अवस्था देख कुछ लोग पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था।