आषाढ़ी बीज (द्वितीया) के मौके पर उदयपुर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। यह देश की तीसरी सबसे बड़ी और राजस्थान की सबसे बड़ी रथयात्रा है। मंदिर स्थापना के बाद इतिहास में पहली बार 375 साल पुराने ऐतिहासिक लकड़ी के रथ को भी इस यात्रा में शामिल किया गया। दोपहर करीब 4:15 बजे से शुरू हुई यात्रा देर रात को वापस जगदीश चौक पहुंची, जहां महाआरती हुई। इसमें हजारों की संख्या में लोग रह चौराहे पर पहुंचकर भगवान के दर्शन करते रहे। दोपहर से शाम युवा और महिलाएं जगन्नाथ की भक्ति में मग्न दिखी। भगवान के जयकारे लगाते हुए भक्त झुमते हुए इस यात्रा में शामिल हुए। रजत और लकड़ी के दोनों रथों की पूजा के बाद भगवान नगर भ्रमण पर निकलें। देखिए, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से जुड़ीं PHOTOS... जगन्नाथ रथयात्रा के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…