उदयपुर में भीषण गर्मी के चलते एमबी हॉस्पिटल में हर वार्ड में कूलर लगाए गए हैं। दोपहर में लोग तेज धूप की तपन और लू के थपेड़ों से बचने के लिए छाता और कपड़ा ओढ़कर घरों से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, तापमान में मामूली गिरावट के साथ गर्मी का असर बरकरार है। रविवार को अधिकतम तापमान में 40 डिग्री दर्ज किया, जो शनिवार की तुलना 0.8 डिग्री कम है। हालांकि, सुबह करीब 7 से 10 बजे तक की बात करें तो हवा में मामूली ठंडक थी, जो 10 बजे बाद धीरे-धीरे कम होती गई और तपन बढ़ती गई। इधर, गर्मी के मद्देनजर एमबी हॉस्पिटल में मरीजों के लिए कूलर लगा दिए हैं। एक वार्ड में मरीजों की संख्या के हिसाब से औसत 3 से 5 कूलर लगे हैं। वार्ड का तापमान 30 डिग्री या इससे कम रखने को कहा गया है। गर्मी में सहेलियों की बाड़ी में टूरिस्ट को राहत उदयपुर में तेज गर्मी के बावजूद प्रमुख पर्यटन स्थल सहेलियों की बाड़ी में टूरिस्ट की बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है। इसका कारण है कि मेन गेट से लेकर अंदर चारों तरफ फब्बारे लगे हुए हैं। परिसर में छायादार पेड़ और विभिन्न फूल वाले पौधे हैं। सहेलियों की बाड़ी में कैंपर से पानी की व्यवस्था चारों तरफ जमीन पर घास बिछी है। यहां का वातावरण गर्मी में टूरिस्ट को काफी राहत प्रदान करता है। टूरिस्ट के लिए यहां कैंपर में ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई है।