उदयपुर शहर में आज नगर निगम ने पिछोला झील के पास बिना किसी स्वीकृति के बनाए जा रहे दो भवनों को आज पंचर कर दिया। निगम की टीम ने मौके पर जाकर आज यह कार्रवाई की। ये निर्माण लीला होटल के पास हो रहा था। ओल्ड सिटी में अमराई घाट के पास नागानगरी में नगर निगम की टीम ने जाकर यह कार्रवाई की। असल में वहां पर नियम विपरीत और बिना स्वीकृति के निर्माण करने पर नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर नोटिस दिए। नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई निर्माणकर्ता की और से निर्माण नहीं रोकने पर आज नगर निगम कमिश्नर अभिषेक खन्ना के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और बनाए भवनों की छत को पंचर करने की कार्रवाई की। मौके पर एक निर्माण भूतल से तीन और दूसरा निर्माण भूतल से चार मंजिला तक कर दिया गया था और उसकी कोई स्वीकृति नहीं ली। छत को पंक्चर किया मौके पर नगर निगम से राजस्व विंग की टीम से विजय जैन और राहुल मीणा ने मौके पर जाकर दोनों निर्माण की छत को पंचर करने की कार्रवाई की। टीम ने भवन की छतों को पंचर किया। निर्माण से टीम को साफ लग रहा था कि वहां पर होटल का निर्माण किया जा रहा था। निगम ने पूर्व में आसिफ खान नामक व्यक्ति को नोटिस दिया था। इस निर्माणकर्ता ने भूतल, प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल तक निर्माण कर दिया था। दूसरा नोटिस अब्दुल रशीद को दिया था, इसने भूतल, प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ तल तक निर्माण कर दिया था। दोनों को दिए नोटिए में किए गए अवैध निर्माण का जिक्र करते हुए सात दिन के अंदर निर्माण स्वीकृति संबंधित दस्तावेज मांगे थे और दस्तावेज पेश नहीं करने पर आज निगम ने जाब्त के साथ कार्रवाई की। उदयपुर की ये खबरें भी पढ़े… उदयपुर एयरपोर्ट पर स्वदेशी 'गगन' नेविगेशन सिस्टम से उतरा प्लेन:सैटेलाइट-सिग्नल से भारत में पहली बार कॉमर्शियल जेट की लैंडिंग; अब कम विजिबिलिटी में सुरक्षित लैंड कर सकेंगे राजस्थान मे बिना GPS नहीं चलेंगे खनन से जुड़े वाहन:धर्मकांटे का वजन सीधे ऑनलाइन दर्ज होगा, गाड़ियों की लाइव लोकेशन माइंस डिपार्टमेंट के पास रहेगी कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर की मौत:शव बुरी तरह गाड़ी में फंसा, डाकन कोटड़ा टोल नाके के पास हादसा