बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार,22 अक्टूबर को उदयपुर शहर के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें करीब 50 इलाके प्रभावित होंगे। इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी इस दौरान चौकसी, टेंपसेंस, पार्श्वनाथ, एपेक्स, पायरोटेक, तिरुकेम, एपीजे, रिलायंस जियो, एसबीआई बैंक वाली गली, मनोहर आइस, मल्टी मिनरल, अग्रवाल रोलर, कमलेश, फैबटेक, बायोएमविल में बिजली बंद रहेगी। इसी प्रकार लक्ष्मी इंजीनियरिंग, राजेश मोटर्स टोयोटा, फोर्ड, होंडा, अग्रवाल कांटा, आनंद मिनरल, दुग्गड़ मिनरल, आदर्श गैस, लिपि डेटा, स्पेल फैशन, राजस्थान बेरिट्स, कांटिनेंटल ग्लास, शाह पॉलिमर, अंबिका राइस, चौधरी एंड कंपनी, सुदर्शन, अधीषा कैरिअर इलाके प्रभावित रहेंगे। साथ ही एसके गुप्ता, जैन दाल मिल, मालवीय इंजीनियरिंग, नेशनल प्लास्टिक, वॉलकेम, मित्तल, फास्ट, गुरप्रीत, श्री मिनरल, जय श्री मोल्डिंग, हंस प्रोडक्ट, पद्म मिनरल और पवन टॉक सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा कानपुर गांव और बेड़वास गांव के संपूर्ण क्षेत्र, सवारिया नगर, आशापुरा विहार, चारभुजा विहार, महादेव विहार, पायरोटेक के पीछे का क्षेत्र, श्रीनाथ वैली, आदर्श रियल एस्टेट, लक्ष्मी नगर, तलाई क्षेत्र, रुद्र आशापुरा विहार, मेघवालों का मोहल्ला, बालाजी नगर, अरिहंत विहार, कौशल विहार, परमात्मा विहार, कबाड़ गोदाम के पास स्थित श्रीजी विहार और संबंधित क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रिलायंस के सामने और पीछे के क्षेत्र, पुलिस चौकी के पास पायरोटेक, शक्ति इलेक्ट्रिकल तथा मादड़ी फीडर नंबर 1, 2, 3, 4, 5 और 6 से जुड़े इलाकों में भी बिजली बंद रहेगी।