सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच), पेसिफिक यूनिवर्सिटी की ओर से 'जिद एक्सीडेंट से आजादी' सड़क सुरक्षा जनचेतना अभियान-2026 की शुरुआत हुई। यह अभियान उदयपुर कलेक्टर परिसर से शुरू हुआ। अभियान का शुभारंभ पोस्टर विमोचन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर पुलिस रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एसपी डॉ. अमृता दुहन, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. यू.एस. परिहार, दैनिक भास्कर उदयपुर के संपादक नवल सक्सेना, यूनिट हेड प्रशांत कुकरेती, हिंदुस्तान जिंक के प्रतिनिधि मुकेश मूंदड़ा और पीएमसीएच के पीआरओ दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन कर लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए लोगों को प्रेरित करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इस मौके पर आईजी गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस-प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ट्रैफिक नियमों का पालन करना और ओवरस्पीड से बचना हम सभी का कर्तव्य है। कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि अधिकांश हादसे नियमों की अनदेखी से होते हैं। हेलमेट का उपयोग, तेज गति नियंत्रण व ड्राइविंग के दौरान मोबाइल से दूरी जैसे नियम भी कई जानें बचा सकते है। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि हादसे कई परिवारों की खुशियां छीन लेते है, इसलिए प्रत्येक नागरिक सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें। हर नागरिक सड़क सुरक्षा को अपनी आदत बनाए। पेसिफिक हॉस्पिटल के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आंकड़े नहीं, परिवारों की खुशियों का अंत है। एक स्वस्थ्य संस्थान होने के नाते हमारा दायित्व बेहतर उपचार के साथ दुर्घटनाओं को रोकना भी है। ये इस अभियान के प्रमुख सहयोगी मेगा कैंप के टाइटल स्पॉन्सर पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पेसिफिक यूनिवर्सिटी हैं। अभियान पावर्ड बाय हिंदुस्तान जिंक (वेदांता ग्रुप), एसोसिएट स्पॉन्सर मिराज ग्रुप एवं रेडियो पार्टनर 94.3 माय एफएफ हैं। अन्य प्रमुख सहयोगियों में अनंता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर, जेके लक्ष्मी सीमेंट लि.,अर्थ डायग्नोस्टिक्स, इराज इवोल्यूशन डिजाइन कंपनी प्रा. लि. अनुष्का ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आरोग्य हॉस्पिटल,एसएल हॉस्पिटल प्रतापगढ़, कनिष्क सिटी, द सक्सेस प्वाइंट तथा इंसानियत हॉस्पिटल शामिल है। उदयपुर की ये खबरें भी पढ़े… उदयपुर एयरपोर्ट पर स्वदेशी 'गगन' नेविगेशन सिस्टम से उतरा प्लेन:सैटेलाइट-सिग्नल से भारत में पहली बार कॉमर्शियल जेट की लैंडिंग; अब कम विजिबिलिटी में सुरक्षित लैंड कर सकेंगे राजस्थान मे बिना GPS नहीं चलेंगे खनन से जुड़े वाहन:धर्मकांटे का वजन सीधे ऑनलाइन दर्ज होगा, गाड़ियों की लाइव लोकेशन माइंस डिपार्टमेंट के पास रहेगी कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर की मौत:शव बुरी तरह गाड़ी में फंसा, डाकन कोटड़ा टोल नाके के पास हादसा