उदयपुर में तीन दिन बाद फिर एक युवक को पेड़ पर लटकाकर बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में एक युवक को कुछ ग्रामीण रस्सी से लटकाकर ऊपर की ओर खींच रहे हैं और उसे मारते हुए दिख रहे हैं। फिर उसके चेहरे पर बार-बार पानी फेंकते हुए भी दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे लोग आसपास ग्रामीणों को मोबाइल से वीडियो नहीं बनाने और वायरल नहीं करने की बात बोल रहे हैं। यह घटना कब की है और पीड़ित कौन है, इसका फिलहाल पता नहीं लगा है। वायरल वीडियो के बाद पीड़ित का लगा रही पता पुलिस एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि आज सोशल मीडिया पर वीडियो का पता लगा। जिसके बाद पुलिस की टीमें पहले पीड़ित का पता लगा रही है। साथ ही वीडियो में दिख रहे आरोपियों को भी ढूंढ रही है। जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। देखिए, मामले से जुड़ी 2 PHOTO'S 3 दिन पहले भी ऐसा ही वीडियो आया, 8 लोग हुए थे गिरफ्तार कमोल गांव में ही तीन दिन पहले भी एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर मारपीट का मामला सामने आया था। शराबबंदी का उल्लंघन करने पर गांव के प्रमुख पंचों ने रस्सी से एक पैर बांधकर युवक को बरगद के पेड़ लटकाया और उसके साथ मारपीट की। साथ ही युवक पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। घटना 12 मई 2026 की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर 14 जुलाई को सामने आया था। मामले में पुलिस ने संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज की थी और कार्रवाई करते हुए एक दिन पूर्व 8 जनों को गिरफ्तार किया था। ------------ ये खबर भी पढ़िए… युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर पीटा:शराबबंदी का उल्लंघन करने पर पंचों ने 11 हजार का जुर्माना लगाया, पुलिस ने 11 लोगों को किया डिटेन उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर मारपीट का मामला सामने आया है। (पूरी खबर पढ़ें…)