उदयपुर के घंटाघर थाना इलाके में हुई चाकूबाजी में युवक की हत्या के दो आरोपी हिस्ट्रीशीटर 13 दिन से फरार चल रहे हैं, जिनका नाम प्रतापनगर हाल मल्लातलाई निवासी नईम उर्फ नईमुद्दीन शेख और आयड़ निवासी कुंदन सिंह कुशवाहा है। उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा- अगर कोई व्यक्ति इनकी लोकेशन की सूचना या फिर पकड़वाने में मदद करता है तो उसे ये इनाम नकद पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। इनकी सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगा। पहले देखिए, तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की PHOTO'S दोनों हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज इससे पहले मामले में कुल 5 आरोपियों में से गौरव सिंह चौहान उर्फ बिट्टू, मोहम्मद सुहान डायर और जोएब खान उर्फ अक्कू गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ नईमुद्दीन और हिस्ट्रीशीटर कुंदन अभी फरार चल रहे हैं। कुंदन के खिलाफ विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन और नईम के खिलाफ एक दर्जन मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस की टीमें इन्हें पकड़ने के लिए आसपास के जिलों में लगातार दबिश दे रही हैं। साहिल को सीने और कमर में चाकू से वार कर की थी हत्या जोएब खान उर्फ अक्कू की 7 अप्रैल को जिशान उर्फ हड्डी से कहासुनी हुई थी। जोएब ने इसकी जानकारी नईम उर्फ नईमुद्दीन को दी। इस पर नईम और उसके साथी कुंदन ने जिशान को फोन कर कहा कि ​तुम्हारी अक्कू को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई। इस बात ​को लेकर जिशान और साहिल की नईम और कुंदन से लड़ाई हो गई। जिसके बाद 7 अप्रैल की देर रात करीब 11:50 बजे नईम और कुंदन अपने अन्य साथियों के साथ बिच्छू घाटी पहुंचे। जहां साहिल उर्फ सुहानी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। उसके सीने और कमर में चाकू लगा। साहिल बेसुध हालत में जमीन पर गिर गया। इसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी। ------------- मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… उदयपुर में आपसी रंजिश में युवक की हत्या:देर रात घर जाते समय चाकू से वार कर मार डाला, एमबी हॉस्पिटल में जुटे परिजन-रिश्तेदार तीन दिन पहले युवक का चाकू से किया था मर्डर:दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों पर 6-6 केस दर्ज; हिस्ट्रीशीटर समेत 3 बदमाश फरार चाकू से युवक की हत्या मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार:अब तक तीन पकड़े, 2 हिस्ट्रीशीटर फरार; आपसी विवाद में किया था मर्डर