उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में सूने मकान से लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वारदात के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए CCTV का DVR भी साथ ले लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का भी पता लगा रही है। थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी लक्की नाथ पुत्र किशननाथ कालबेलिया निवासी रामनगर भुवाणा और लोकेश उर्फ भोड़ा पुत्र देवीलाल कालबेलिया निवासी गोवर्धन विलास को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी रवि गोराणा ने थाने में रिपोर्ट दी थी। CCTV कैमरे के DVR और वाईफाई डोंगल भी ले गए थे साथ थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि 19 जून 2026 को सुबह उनके पडोसी ने सूचना दी थी कि आपके घर में रात को चोरी हो गई है। जिस पर परिवार तुरंत चंडीगढ़ से वापस आ गया। घर पर आकर देखा तो कमरों के ताले टूटे थे। घर से 16-17 तोला और 250 ग्राम चांदी के जेवरात और करीब एक लाख रुपए नकदी चुरा ले गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर और वाईफाई डोंगल को भी चुरा ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की हुई पहचान थानाधिकारी ने बताया कि आसपास कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की। पुलिस ने लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी अपने ठिकाने बदलते रहे। आरोपी आरोपी लोकेश उर्फ भोड़ा के खिलाफ चोरी, नकबजनी, मारपीट व हत्या के प्रयास के कुल 12 मामले और लक्कीनाथ के खिलाफ चोरी व नकबजनी के 3 मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुट गई है। ------------- मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… परिवार बाहर गया, मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे चोर:घर के ताले तोड़कर सामान को खंगाला, पड़ोसियों से परिवार को मिली सूचना उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरके पुरम इलाके में एक मकान में बीती देर रात दो बदमाश घुसे और घर में चोरी कर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। (पूरी खबर पढ़ें…)