उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पब्लिक की समस्याओं को पुरजोर आवाज में सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने का एक सशक्त जनमंच बन गया है। शहर के अलग–अलग वार्ड और गलियों से आ रही रियल टाइम समस्याओं के समाधान करवाने के लिए अधिकारी और जन प्रतिनिधी भी लगातार सक्रिय हैं। नतीजा शहर में सकारात्मक बदलाव और विकास भी नजर आने लगा है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… पहाड़ा: नाले की सफाई नहीं, पनप रहे मच्छर उदयपुर शहर के पहाड़ा इलाके से चिराग ने नाले की साफ–सफाई न होने की समस्या पोसट की है। उन्हांने लिखा है कि 100 फीट रोड सोभागपुरा में जैन कॉलोनी के पास बना नाला बीते कई महीनों से साफ नहीं किया गया है। कचरे और गंदगी के कारण यह जाम हो गया है। नाले में बोतलें, प्लास्टिक की थैलियां, कचरा, पेड़–पौधों के पड़े होने से बहुत बदबू आती है। बहाव रुकने से इस ठहरे पानी में मच्छर भी पनप रहे हैं। इसका समाधान करें। बड़गांव: डेढ़ महीने से खराब रोड लाइट नहीं सुधरी शुभ टॉवर, महावीर कॉलोनी पार्क से जितेन्द्र कुमार ने डेढ़ महीने से खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बड़गांव लिंक रोड स्थित महावीर पार्क कॉलोनी में मकान संख्या 37 के पास लगे पोल पर रोड लाइट बीते डेढ़ महीने से खराब है। शिकायत पर बिना समाधान करे ही शिकायत बंद कर दी जाती है। रात में अंधेरा रहने से स्थानीय रहवासियां को काफी असुविधा होती है। इस समस्या का जल्द समाधान करें। रावजी का हाटा: दरार वाली रोड पर फिसलन बनी मुसीबत शहर के सुभाष रोड, बाबेलो के सेहरी, राव जी का हाटा से सुरेन्द्र सिंह ने मेनहोल के टूटे ढक्कन की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एक साल से लगातार शिकायत कर रहे हैं कि मेनहोल टूटा हुआ है। सड़क में दरार आ गई है। रोज बुजुर्ग चलते समय इसमें उलझकर गिर रहे हैं। गाड़ियां भी अनियंत्रित हो रही हैं। पूरी घाटी में फिसलन है। दोपहिया वाहन फिसलकर गिर रहे हैं। एक सप्ताह से पानी का दबाव भी कम कर दिया है। इससे ऊपरी मंजिलों तक पानी ही नहीं पहुंच पा रहा है। जून से ये समस्या ऐसी ही है। इसकी दरारों को हम स्थानीय लोग ही सीमेंट डालकर भरने का प्रयास कर रहे हैं। वजीरपुर: घर के पास ही डाल रहे कचरा, डस्टबिन भी नहीं शहर के मोचीवाड़ा रोड, बड़ी होली, वजीरपुर से हेमलता लोहार ने कचरेकी समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि हमारे घर के आसपास ही लोग कचरा डालकर जा रहे हैं। मना करने के बाद भी नहीं सुन रहे हैं। बार–बार टोको तो लड़ने खड़े हो जाते हैं। निगम के अधिकारियों से अपील है कि इस कचरे को सापु करवा कर यहां एक बड़ा डस्टबिन रखवाएं ताकि सभी कचरा उसमें डालें। साथ ही लोगों को यहां खुले में कचरा डालने के लिए भी पाबंद करें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन उदयपुर शहर के वीणा नगर से विकास समिति के लोगों ने सामूहिक पोस्ट के जरिये पार्क में लगी हाई मास्ट लाइट के दिनरात जलते रहने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि वीणा नगर कॉलोनी में सेक्टर–6 के पार्क में लगी हाई मास्ट लाइट रात–दिन जलती है। इसे बंद कर समय निर्धारित कर चालू और बंद किया जाए। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम कर्मचारियों ने उनकी समस्या का समाधान करवा दिया है। 15 दिन बाद जली रोड लाइट, लाइनमैन नरेश बने 'पब्लिक के स्टार' खेमपुरा की भैरुजी कॉलोनी स्थित ग्लास फैक्ट्री रोड से फारुख हुसैन ने रोड लाइट न जलने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे मोहल्ले की रोड लाइट बीते 15 दिन से बंद है। बेसहारा पशु यहां आपस में लड़ते–भिड़ते हैं। बारिश में सड़क के गड्‌ढों में पानी भर जाने से वो भी अंधरे में नजर नहीं आते। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद निगम के लाइनमैन नरेश ने तुरंत इस समस्या का समाधान कर दिया है। अब गली के लोगों को अंधेरे से राहत मिल गई है जिससे वो भी खुश हैं। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश