उदयपुर में गुरुवार को पूरी शांति और अनुशासन के बीच नवकार महामंत्र जाप कर विश्व शांति की कामना की गई। मंच से बारी-बारी से नवकार बोले गए। सामने पांडाल में मौजूद हजारों श्रावक-श्राविकाएं भी उनका साथ दिया। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर जीतो की ओर से गुरुवार को उदयपुर के फतह स्कूल के ग्राउंड पर 60 हजार स्कवायर फीट के बनाए पांडाल में एक ड्रेस कोड में उदयपुर के जैन समाज ने नवकार जाप किया। जीतो के चेयरमैन यशवंत आंचलिया और सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के साथ टीम के इस आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए। आयोजन में समाजजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, उद्यमी से लेकर समाज के युवा और युवतियां भी शामिल हुई। विश्व नवकार दिवस के अवसर पर विश्व शांति और सद्भाव के उद्देश्य से नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। यह आयोजन विश्व के 108 देशों में एक साथ किया जा रहा है और इसमें उदयपुर भी एक है। 16 तस्वीरों में देखें नवकार महामंत्र जाप का कार्यक्रम…. ड्रोन वीडियो सहयोग : ताराचंद गवारिया