दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान सेगमेंट पर उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों से लोगों ने अपनी रोजमर्रा की समस्याएं पोस्ट कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। कहीं गली में कचरे का ढेर लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है तो कहीं नालियां जाम होने से कॉलोनी में जलभराव की स्थिति है। नए पानी कनेक्शन के बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं होने और रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव की शिकायतें भी सामने आईं। वहीं मानाखेड़ा में गंदे पेयजल की समस्या का समाधान होने पर करीब 40 परिवारों को राहत मिली। इस समस्या के समाधान में PHED के अधिशाषी अभियंता रितेश कुमार मीणा ने अहम भूमिका निभाई। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) गंदे पेयजल की समस्या का हुआ समाधान उदयपुर। मानाखेड़ा से विष्णु पटेल ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट कर बताया था कि चारभुजा मंदिर के पास करीब 40 परिवारों को कई दिनों से गंदा पेयजल मिल रहा था। दूषित पानी आने से लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही थी और बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई थी। शिकायत प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जलापूर्ति व्यवस्था की जांच की और समस्या का समाधान कराया। अब क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। समस्या के समाधान के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई और भास्कर समाधान के माध्यम से हुई त्वरित कार्रवाई की सराहना की। आज के स्टार ऑफिसर: रितेश कुमार मीणा भास्कर समाधान के तहत आज के स्टार ऑफिसर PHED (जिला ग्रामीण खंड प्रथम) के अधिशाषी अभियंता रितेश कुमार मीणा रहे। मानाखेड़ा से विष्णु पटेल ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट कर बताया था कि चारभुजा मंदिर के पास करीब 40 परिवारों को कई दिनों से गंदा पेयजल मिल रहा था। दूषित पानी के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही थी और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई थी। शिकायत सामने आने के बाद अधिशाषी अभियंता रितेश कुमार मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उनके निर्देशन में जलापूर्ति व्यवस्था की जांच कर समस्या का समाधान कराया गया और क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। गली में कचरे के ढेर से लोग परेशान वजीरपुर से शरीब ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की गली में लंबे समय से कचरे का ढेर जमा रहता है। इससे आसपास गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्रवासियों ने नियमित सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था करने की मांग की है। नाली जाम होने से कॉलोनी में जलभराव सेंट्रल एरिया से नरेश सिंह ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट कर बताया कि उनकी पूरी कॉलोनी में नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी जमा हो रहा है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर जलभराव बना रहता है और आसपास बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से नालियों की सफाई कर जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। नया पानी कनेक्शन लेने के बाद भी नहीं मिली जलापूर्ति देबारी से मनीष कुमार शर्मा ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट कर बताया कि उन्होंने नया पानी कनेक्शन लिया था, लेकिन अब तक उनके घर में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है। इसके बावजूद पानी का बिल जारी कर दिया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि बिना जलापूर्ति के बिल आने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द पानी की सप्लाई शुरू करने और गलत बिल में सुधार करने की मांग की है। रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव से आवागमन प्रभावित भैंसड़ा कलां से ऋषि तिलावत ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट कर बताया कि भैंसड़ा कलां और भैंसड़ा खुर्द के बीच रेलवे पुलिया के नीचे हल्की बारिश होते ही पानी भर जाता है। जलभराव के कारण लोगों और वाहन चालकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर पानी की निकासी नहीं होने से हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। उन्होंने संबंधित विभाग से पुलिया के नीचे जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। आमजन की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.उदयपुर के अशोक नगर में सुधरी सीवर व्यवस्था:बेदला में 15 दिनों से ठप सफाई व्यवस्था बहाल, सत्यनारायण शर्मा बने 'स्टार ऑफिसर' 2.'भास्कर समाधान' का असर:कहीं चमकीं बंद लाइटें तो कहीं जनता के 'स्टार' बने विजय गारू, जनसमस्याओं पर प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन 3.उदयपुर में अधिकारियों की लापरवाही:मनवाखेड़ा में सुधारे बिना काट दी पाइपलाइन, तो नाकोड़ा नगर में खाली प्लॉट बने ‘डंपिंग यार्ड’ 4.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:जनता की शिकायतों पर जागा प्रशासन; 11 दिन का अंधेरा दूर, कचरे और जाम से मुक्ति की गुहार 5.शोभागपुरा और मादड़ी मार्ग की खुली पोल:उदयपुर के मीरा नगर और हिरण मगरी में शिकायतों के बाद जागा विभाग, नाली दुरुस्त और गंदगी साफ 6.उदयपुर में बुनियादी सुविधाओं पर सवाल:पानी, सड़क, बिजली और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं बनीं बड़ी चुनौती, एक क्लिक पर हो रहा समाधान 7.उदयपुर में प्रशासन से गुहार भी बेअसर:एयरपोर्ट रोड इलाके में सालों से अटका सड़क का काम, ड्रेनेज सिस्टम न होने से जनता परेशान 8.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:कचरे और रोड लाइट की समस्या का हुआ समाधान, तो कहीं हाई-टेंशन तारों का खतरा अभी भी बरकरार 9.सुलझीं स्ट्रीट लाइट की गंभीर समस्याएं:उदयपुर में कई जगह बुनियादी सुविधाओं की कमी, खंडर क्वार्टर्स और खुले तारों से मंडराया बड़ा खतरा 10.उदयपुर में टूटी सड़कें, गंदे पानी की समस्या:पांच साल से अंधेरे में डूबी गली; वार्ड 44 के सुपरवाइजर कमल मूलचंद बने ‘पब्लिक के स्टार’