उदयपुर में 1 मई से शुरू हुई वन्यजीव गणना आज शाम समाप्त हो गई। अब जंगलों और अभयारण्यों में गणना में शामिल टीमें डेटा को कंपाइल कर रिपोर्ट तैयार करेंगी। इस बार भीषण गर्मी के चलते समय बदलते हुए 1 मई शाम 5 बजे से 2 मई शाम 5 बजे तक लगातार 24 घंटे गणना की गई। उदयपुर शहर के सज्जनगढ़, जिले के जयसमंद और फुलवारी की नाल अभयारण्य सहित विभिन्न वन मंडलों में वनकर्मी मचानों पर तैनात रहकर गणना का कार्य पूरा कर चुके हैं। इस गणना में वन विभाग की टीमों के साथ वन्यजीव प्रेमी भी शामिल हुए। गर्मी के कारण जानवर पानी के कुंडों पर ज्यादा पहुँचते हैं, इसलिए 'वॉटरहोल' पद्धति से गिनती की गई। सज्जनगढ़, जयसमंद और फुलवारी की नाल में ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। गणना के दौरान अमरखजी लेपर्ड रिजर्व और सज्जनगढ़ अभयारण्य में लेपर्ड की गतिविधियां देखी गईं। उदयपुर में पिछली गणना में लेपर्ड की संख्या 130 दर्ज हुई थी, जिसमें तीनों सेंचुरी में 54 और वन मंडल (उदयपुर व उत्तर क्षेत्र) में 76 लेपर्ड पाए गए थे। अब देखिए, वन्यजीव गणना से जुड़ी PHOTOS..