श्रीगंगानगर|एनटीए की ओर से इस बार 87 विषयों में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देशभर में सहायक प्रोफेसर नियुक्ति, जूनियर रिसर्च फैलोशिप तथा पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं।