उनियारा थाना पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना कार सवार चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 20 लाख रूपए का गांजा और स्मैक जब्त किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 60 ग्राम गांजा, 69.35 ग्राम स्मैक व एक स्कारपियो गाड़ी , चार एन्ड्रोयड मोबाईल फोन और 4780 रुपए भी जब्त किए हैं। उनियारा थाने के ASI रतन लाल mm मीणा ने बताया कि थाना प्रभारी कप्तान सिंह मय टीम के आज दोपहर करीब पौने बारह बजे कामधेनु सर्किल उनियारा के आगे नैनवा रोड़ पर एक काले रंग की स्कारपियो गाड़ी मुखबिर की सूचना पर चेक किया गया। कार में सवार चारो युवको के कब्जे से 5 किलो 60 ग्राम गांजा, 69.35 ग्राम स्मैक मिली। स्मैक वो गांजा को जब्त कर स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने चारो आरोपी सलमान (34) पुत्र रशीद खान निवासी हसनपुर कालोनी वार्ड न0 16 बडोदा मार्ग बंजारा डेम श्योपुर पुलिस थाना कोतवाली श्योपुर जिला श्योपुर मध्यप्रदेश, अमन सिंह (26)पुत्र रविन्द्र सिंह भदोरिया निवासी हीरापुर पुलिस थाना मानपुर जिला श्योपुर मध्यप्रदेश, राकेश (32) पुत्र मप्रकाश सिंह भदोरिया निवासी गिरधरपुर पुलिस थाना मानपुर जिला श्योपुर मध्यप्रदेश, सुरेश (30) पुत्र मीठालाल निवासी बंसल पेट्रोल पम्प के पिछे वार्ड न0 18 शिव सज्जन कालोनी उनियारा पुलिस थाना उनियारा जिला टोंक राज) को गिरफ्तार कर लिया।