बाड़मेर | राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर के प्रांगण में स्टूडेंट यूनियन एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में माता सरस्वती एवं भगवान धनवंतरी की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग संघचालक बाड़मेर विभाग मनोहरलाल बंसल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाड़मेर विभाग जगदीश कुमार, प्रांत संगठन मंत्री डॉ. रासाराम जांगिड़, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर डॉ. अनूपसिंह गुर्जर, पीएमओ डॉ. हनुमानराम चौधरी, सीएमएचओ डॉ. विष्णुराम विश्नोई, पूर्व पीएमओ डॉ. बी.एल मंसूरिया एवं डॉ. शेषकरण सिंह राजपुरोहित शामिल रहे। इस अवसर पर भामाशाह जबर सिंह राजपुरोहित के विशेष सहयोग से प्रतिमाओं का अनावरण हुआ। इस अवसर पर डॉ. हीराराम, भजनलाल विश्नोई, डॉ. महावीर चोयल, डॉ. अभिजीत जोशी, डॉ. गिरीश कुमार, मनोहर सियोल, जयपाल गोदारा, कमलेश राजपुरोहित, कर्णपाल सिंह, श्रवण राजपुरोहित, किशनसिंह, दिलीप त्रिवेदी तथा स्टूडेंट यूनियन के डॉ. दिलीप सेंवर, विकास सारस्वत, रवि शर्मा, सौरभ उपस्थित रहे।