पाली | धानमंडी स्थित पुरानी कचहरी परिसर में हजरत फय्याजुल मलिक शाह दातार कचहरी वाले बाबा का 718वां सालाना उर्स परचम कुशाई के साथ शुरू हुआ। दरगाह कमेटी के गद्दीनशीन बाबा मोहम्मद हुसैन और सदर मोहम्मद अयूब हबीबी के अनुसार सोमवार को असर की नमाज के बाद झंडे की रस्म, जबकि ईशा के बाद संदल का कार्यक्रम होगा। मंगलवार को फज्र के बाद तिलावते कुरान के साथ कुरआनख्वानी की जाएगी और दोपहर 2:30 बजे माहीला बास से जुलूस के साथ चादर दरगाह में पेश की जाएगी। असर के बाद खत्म ख्वाजगान पढ़ा जाएगा। चित्तौड़गढ़ के कव्वाल मोहम्मद समीर असलम साबरी कलाम पेश करेंगे।