ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर ऑफर को ठुकरा दिया है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह प्रपोजल बुधवार को एक तीसरे देश के जरिए तेहरान तक पहुंचाया गया था, जिसे ईरान ने मानने से इनकार कर दिया। ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने अमेरिका के दो लड़ाकू विमान भी गिरा दिए। इनमें एक F-15E फाइटर जेट और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट है। F-15E फाइटर जेट पर ईरान के अंदर हमला हुआ। इसमें सवार एक क्रू मेंबर को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि दूसरा अभी लापता है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी A-10 अटैक एयरक्राफ्ट पर्शियन गल्फ में गिरा। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि विमान क्रैश हुआ या मार गिराया गया, यह साफ नहीं है। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि दो अमेरिकी हेलिकॉप्टर भी ईरानी फायरिंग में हिट हुए हैं। दोनों ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर थे जो F-15E के लापता पायलट के सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गए थे। यह पहली बार है जब करीब पांच हफ्तों से चल रहे इस युद्ध में अमेरिकी विमान गिराए गए हैं। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इन घटनाओं का ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ट्रम्प ने रक्षा बजट 1.5 ट्रिलियन डॉलर करने की मांग की ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ट्रम्प ने अमेरिकी संसद से रक्षा बजट में 1.5 ट्रिलियन डॉलर की भारी बढ़ोतरी की मांग की है। ट्रम्प पहले से ही अमेरिका और उसके सहयोगियों के सैन्य खर्च बढ़ाने की बात करते रहे हैं। फिलहाल अमेरिका का रक्षा बजट लगभग 839 बिलियन डॉलर (करीब 70 लाख करोड़ रुपए) है। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…