पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एएफएस उत्तरलाई के कक्षा ग्यारह के 50 विद्यार्थियों ने गुरुवार को भादरेश गांव स्थित जेएसडब्ल्यू पावर प्लांट का शैक्षिक भ्रमण किया। बस को विद्यालय प्राचार्य टी. आर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण का उद्देश्य उद्योगों की कार्यप्रणाली, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास की व्यावहारिक जानकारी देना रहा।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पावर प्लांट की अलग-अलग इकाइयों का अवलोकन किया। उन्हें सस्टेनेबिलिटी और उत्सर्जन नियंत्रण, जल आपूर्ति और जलाशय, कोयला खदान, प्लांट संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।