जयपुर के रहने वाले थियेटर आर्टिस्ट और कॉमेडियन वैभव माथुर ने मुंबई से ‘भास्कर समाधान’ पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। उन्होंने दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ को एक सार्थक पहल बताया है। वीडियो में वैभव ने कहा कि यह पहल प्रशासन और पब्लिक के बीच की दूरी को कम करने वाला ऐसा फ्लाईओवर है जहां आम आदमी की रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं के समाधान चुटकियों में मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘भास्कर समाधान’ लोगों को उनकी बात रखने का साझा मंच देता है, जहां गुड गवर्नेंस और जागरुक नागरिक मिलकर बदलाव लाने का काम कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने लोगों को ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ने की अपील की है। गौरतलब है कि भास्कर की यह पहल बिजली, सड़क, पानी, सफाई और कचरे जैसी जन समस्याओं के समाधान में प्रशासन का हाथ बंटाने का काम कर रही है। इस पहल में आमजन केवल समस्या पोस्ट करने तक सीमित नहीं है बल्कि संबंधित विभाग से सीधे सवाल कर सकता है। जामडोली में बिजली, पानी और ट्रांसपोर्टेशन का हो समाधान वैभव ने कहा कि जयपुर के जामडोली में उनका घर आज भी है। वैभव ने अपने गृह क्षेत्र जामडोली की बिजली, पानी और ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद भी इन मुद्दों पर काम किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस मंच के जरिये वह भी अपने क्षेत्र की इन तीन समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना चाहेंगे। वैभव का कहना है कि ‘भास्कर समाधान’ जैसे मंच से लोगों की आवाज प्रशासन तक आसानी से पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती आज भी बड़ी समस्या है, जिस पर प्राथमिकता से काम होना चाहिए। ‘भास्कर समाधान’ पर बताएं अपनी समस्या वीडियो में वैभव कहते हैं, ‘मैं आज आपके साथ कुछ अच्छा शेयर करना चाहता हूं। दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' आपके लिए एक ऐसा मंच लाया है जो प्रशासन और आमजन के बीच सेतु यानी पुल का काम कर रहा है। जहां आपकी समस्या का प्रशासन के सहयोग से समाधान किया जा रहा है।’ वैभव ने लोगों से अपील की कि वे अपने गांव, मोहल्ले या वार्ड की समस्याओं को फोटो और वीडियो के साथ भास्कर ऐप पर पोस्ट करें, ताकि संबंधित विभाग तक उन्हें जल्द पहुंचाया जा सके। क्या करता है ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपने इलाके की सिविक समस्याएं जैसे बिजली, पानी, सड़क, सफाई अब सीधे पोस्ट कर सकते हैं। संबंधित विभागों तक शिकायत पहुंचाने के साथ यह मंच नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत बनाने का काम कर रहा है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…