भीलवाड़ा | अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन भीलवाड़ा इकाई ने संगठन का स्थापना दिवस सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित करते हुए हरणी महादेव रोड स्थित वृद्धाश्रम में मनाया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों का सम्मान किया। जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन मूल्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। संभागीय महिला अध्यक्ष मधु जाजू तथा मनीष बम्ब ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान उसके द्वारा बुजुर्गों को दिए जाने वाले सम्मान से होती है। इस दौरान संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डानी, कल्पेश चौधरी, जिला महामंत्री ललित अग्रवाल, महिला प्रदेश मंत्री प्रतिभा मानसिंहका, पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष ओपी हिंगड़, महिला जिलाध्यक्ष लीला राठी, युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष संजय राठी, युवा जिला महामंत्री राकेश जैन, हर्ष राठी, मनीष सेठी, मितेश सोडाणी, जितेंद्र बांठिया, राहुल सोमानी, ऋषभ पोरवाल, अभिषेक जागेटिया, गुणमाला अग्रवाल, स्नेहलता पटवारी, कुसुम पोखरणा, जतन हिंगड़, कल्पना माहेश्वरी, सुनीता कटारिया, गीता देवी काबरा, रमेशचंद्र कोठारी और शिवकांता कोठारी उपस्थित रहे।