चंडीगढ़ से अजमेर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार रात मिर्गी का दौरा पड़ने से एक महिला की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद रेलवे की एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। ट्रेन स्टाफ ने अलवर पहुंचने से पहले ही महिला की तबीयत को लेकर जयपुर और अलवर स्टेशन पर सूचना दी थी। इसके बावजूद कोई इंतजाम नहीं किया गया था। वहीं टीसी भी शराब के नशे मिला। वहीं पूरे मामले में स्टेशन सुपरिटेंडेंट टीसी को बचाते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम में वंदे भारत एक्सप्रेस अलवर से 37 मिनट देरी से रवाना हुई। सूचना के बाद भी महिला स्टाफ को नहीं बुलाया जानकारी अनुसार- वंदे भारत एक्सप्रेस में 25 साल की महिला यात्री थी। रेवाड़ी रेलवे जंक्शन क्रॉस करने के बाद अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसकी सूचना जयपुर और अलवर स्टेशन पर दी गई थी। रात 8:34 बजे ट्रेन के अलवर आने पर RPF के जवान पहुंचे। महिला की हालत ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह ट्रेन से तब ही उतरेगी, जब कोई महिला कर्मचारी आएगी। स्टेशन पर पहले से सूचना होने के बावजूद CMI शिवदयाल की ओर से किसी भी महिला स्टाफ को नहीं बुलाया गया था। वहीं टीसी अरविंद चौधरी ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर ड्यूटी खत्म कर घर जा चुकी गेटमैन नैनी को बुलाया गया। उसके बाद महिला को ट्रेन से उतारकर जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे जयपुर के लिए रवाना किया गया। इस पूरे घटनाक्रम में वंदे भारत एक्सप्रेस 37 मिनट देरी से रवाना हुई। अजमेर भी 41 मिनट देरी से पहुंची। ड्यूटी पर नशे में थे टीसी देरी को लेकर जयपुर हेड ऑफिस से अलवर स्टेशन स्टाफ से भी जवाब मांगा गया। टीसी अरविंद चौधरी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है। टीसी ने मरीज की स्थिति पर ध्यान दिया और न ही किसी तरह की मदद की व्यवस्था की। स्टेशन सुपरिटेंडेंट टीसी का बचाव करते दिखे RPF सब इंस्पेक्टर नूर मोहम्मद ने बताया कि टीसी के नशे में होने के बाद उसका मेडिकल करवाया गया। इस बीच भास्कर रिपोर्टर पूरे मामले का वीडियो बना रहा था, तब CMI ने मोबाइल पकड़ने की कोशिश की और वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश की। यहां तक कि स्टेशन सुपरिटेंडेंट सीताराम वर्मा खुद जांच करवाने लाए टीसी को बचाते नजर आए। उन्होंने टीसी को ही मरीज बताकर मामले को हल्का दिखाने की कोशिश की। CMI बोले- एम्बुलेंस की व्यवस्था की थी मामले में CMI शिवदयाल का कहना है कि ट्रेन रूकने के कुछ देर बाद ही एम्बुलेंस मौके पर आ गई थी। टीसी को पहले ही व्यवस्था के लिए सूचना दे दी गई थी।