भीलवाड़ा | वनवासी कल्याण परिषद की भीलवाड़ा इकाई ने पालड़ी गांव में रविवार सुबह 7 बजे तुलसी पौधा वितरण किया। कार्यक्रम प्रांत नगरीय प्रमुख राम प्रकाश अग्रवाल के सानिध्य में हुआ। 101 तुलसी के पौधों का वितरण किया। परिषद के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि पालड़ी गांव में घर-घर जाकर लोगों को तुलसी पौधे के धार्मिक और औषधीय महत्व की जानकारी दी गई। जुलाई में भीलवाड़ा शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 400 तुलसी पौधों के वितरण का लक्ष्य है। 10 जुलाई से 30 जुलाई तक इंद्रपुरा, आरजिया, गोविंदपुरा और तेली खेड़ा में तुलसी पौधा वितरण किया जाएगा।