ब्यावर|डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के द्वारा अंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष धन्नाराम खोरवाल ने बताया कि भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती पर 12 अप्रैल को भारतीय संविधान और अंबेडकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता जमालपुरा पंचायत भवन व गड्डी थोरियान स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। 14 अप्रैल को प्रात: 8:30 बजे चांग गेट स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया जाएगा। सुभाष उद्यान में सभी बहुजन महापुरुषों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आम लोगो की समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज कर उसके निस्तारण के प्रयास किए जाएगे तथा नव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।