ग्राम पंचायत वेलांगरी के प्रशासक और उप प्रशासक ने सिरोही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने सरकारी बिलानाम भूमि पर किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने की मांग की है। प्रशासक कवली देवी और उप प्रशासक ने शुक्रवार को कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि तहसीलदार कालंद्री के न्यायालय में राजस्व वाद 'सरकार बनाम दलपत सिंह' में 'बी टकली का निर्णय' के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं। उन्होंने विशेष रूप से वेलांगरी के खसरा नंबर 971 और 965 पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के आदेश जारी करने की मांग की। पंचायत ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटने से अतिक्रमियों के हौसले बुलंद हैं। कलेक्टर ने सभी पक्षों को सुना और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।