रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वेरावल-हरिद्वार-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू की है। यह सेवा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए चलाई जा रही है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह ट्रेन 7 जुलाई से 29 जुलाई तक कुल 4 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 09203, वेरावल-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 7 जुलाई से 28 जुलाई तक (कुल 4 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार को वेरावल से 16:05 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन 20:40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09204, हरिद्वार-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 8 जुलाई से 29 जुलाई तक (कुल 4 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को हरिद्वार से 21:30 बजे रवाना होगी। यह शुक्रवार को 09:45 बजे वेरावल पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जूनागढ़, जेतलसर, ढासा, धोला, बोटाड, धंधुका, धोलका, गांधीग्राम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर और रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस स्पेशल रेलसेवा में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें 02 थर्ड एसी, 16 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।