झुंझुनूं | चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के पहले चरण के दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की जांच 21 अप्रैल से राजकीय गोयनका उमावि चूरू मंे सुबह 9.30 बजे से होगी। संयुक्त निदेशक डॉ. संतोष महर्षि ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेज के साथ केंद्र पर पहुंचना होगा। पहले चरण की जांच 21 व 22 अप्रैल तक होगी।