सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने विद्या संबल योजना के तहत रिक्त पदों के विरुद्ध गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित मांगे हैं। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय अमरपुर के प्रधानाचार्य ने बताया कि राजस्थान शिक्षा (राज्य व अधीनस्थ) सेवा नियम 2021 में वर्णित प्रावधान के अनुसार व्याख्याता रसायन विज्ञान के लिए अधिकतम 30 हजार रुपए प्रति माह देय होंगे। इसी प्रकार अध्यापक लेवल 2 हिन्दी एवं गणित-विज्ञान के लिए अधिकतम 21 हजार रुपए प्रति माह, प्रयोगशाला सहायक भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के लिए अधिकतम 21 हजार रुपए प्रति माह देय होंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र मय प्रमाणित दस्तावेजों के 11 अप्रैल शाम 4 बजे तक व्यक्तिशः या रजिस्टर्ड डाक से जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र तथा इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। महिला कार्मिक को प्राथमिकता दी जाएगी।