भास्कर संवाददाता | चूरू जिला मुख्यालय पर राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्था की तरफ से अक्षय तृतीया के मौके पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर सतर्कता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण ने बाल विवाह रोकथाम से जुड़े पोस्टर का विमोचन किया और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की। संस्था निदेशक राकेश कौशिक ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। जिला समन्वयक रुकैया पठान ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत नाबालिग की शादी दंडनीय अपराध है। बाल अधिकारिता विभाग, बाल विवाह निषेध अधिकारी व पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया। पदम सिंह राठौड़, असगर अली जोइया, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक पन्ने सिंह, अभिषेक चोटिया, रचना कोठारी, रिजवान खान, सुमन चोपड़ा, राजेंद्र चोपड़ा, उदय सिंह आदि उपस्थित थे।