बांसवाड़ा में ​जिला परिषद सदस्यों के नामांकन को लेकर गुरुवार सुबह पूर्व उप जिला प्रमुख विकास बामणिया ने अपने पिता विधायक अर्जुनसिंह बामणिया के साथ नॉमिनेशन भरने पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया भी मौजूद रहे। बोले- कांग्रेस 25 साल से चुनाव जीत रही नामांकन के बाद बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस पार्टी की जीत का पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों से कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ती और जीतती आ रही है, लेकिन इस बार का माहौल पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है। जिला प्रमुख के चेहरे को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ने सभी की सहमति से विकास बामणिया को अगला जिला प्रमुख तय किया है। एक बार जिला प्रमुख निर्विरोध भी चुना जा चुका है 25 साल से कुर्सी मालवीया परिवार के पास गौरतलब हैं कि पिछले 25 वर्षों से जिला प्रमुख की सीट पर मालवीया परिवार काबिज था। पहले लगातार दो बार महेंद्रजीत सिंह मालवीया व लगातार तीन बार उनकी पत्नी रेशम मालवीया जिला प्रमुख रही हैं। महेंद्रजीत सिंह मालवीया 2000 से 2010 तक 10 साल दो बार जिला प्रमुख रहे। इसके बाद उनकी पत्नी रेशम मालवीया 2010 से लगातार जिला प्रमुख रहीं।