विप्र सेना 19 जुलाई को अपना स्थापना दिवस सेवा एवं संस्कार अभियान के रूप में मनाएगी। इस दौरान विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। विप्र सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दिनेश दाधीच व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन उपाध्याय ने बताया कि 19 जुलाई को प्रदेशभर में गोसेवा, फल व भोजन वितरण व पौधरोपण जैसे कार्य किए जाएंगे। अस्पतालों में मरीजों व उनके परिजनों को आवश्यक सामग्री भी दी जाएगी।