भीलवाड़ा की वर्चुअल जनसुनवाई दोपहर 2:30 बजे से, सुझाव भी सुनेंगे भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा अजमेर संभाग में राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026 को लेकर आम लोगों से सुझाव लेने के उद्देश्य से 6 जुलाई को एक दिवसीय वर्चुअल जनसुनवाई होगी। जनसुनवाई की अध्यक्षता समान नागरिक संहिता के सदस्य और राजस्थान उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंत कुमार छाबा करेंगे। कार्यक्रम जिला कलेक्ट्रेट अजमेर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से संचालित होगा। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक जनप्रतिनिधियों, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, वकीलों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से संवाद किया जाएगा। भीलवाड़ा की वर्चुअल जनसुनवाई दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी, जिसमें लोगों के सुझाव भी सुने जाएंगे। इस सत्र में सांसद, विधायक, मेयर सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहेंगे।