ब्यावर| राजस्थान के स्कूलों में कार्यरत समस्त व्यावसायिक प्रशिक्षक 22 जुलाई को वर्तमान टेंडर प्रणाली के विरोध में सामूहिक अवकाश पर रहकर शहीद स्मारक जयपुर पर धरना व सद्बुद्धि यज्ञ करेंगे। ब्यावर जिलाध्यक्ष पंकज मेवाड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कौशल भारत-कुशल भारत अभियान को अपेक्षित मजबूती नहीं मिल पा रही है। व्यावसायिक प्रशिक्षक वर्षों से टेंडर व्यवस्था के कारण असुरक्षा और अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।