टोंक. दीपोत्सव का पर्व घरों और प्रतिष्ठानों को रोशन करने तक सीमित नहीं है। यह सामाजिक जिम्मेदारी का भी मौका है। इसी संदेश के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मेहंदवास में स्वच्छता अभियान चला। साथ में मतदान जागरूकता कार्यक्रम हुआ। स्कूल स्टाफ ने परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। स्वच्छता का संदेश दिया। मतदान का महत्व बताया। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर मतदाता की भागीदारी जरूरी बताई। अभियान प्रधानाचार्य बद्रीलाल जाट, उपप्रधानाचार्य रीता यादव, स्वच्छता अभियान प्रभारी फूलचंद बैरवा के नेतृत्व में हुआ। स्टाफ सदस्यों ने श्रमदान किया। स्कूल परिसर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कहा गया कि स्वच्छता किसी खास दिवस या आयोजन तक सीमित न रहे। इसे रोजमर्रा की आदत बनाया जाए। इस दौरान बुद्धि प्रकाश चौधरी, कमलेश शर्मा, नवदीप सिंह बराला, शंकरलाल सैनी, पप्पू लाल चौधरी, रमेश चावला, लविन्द्र सिंह नरूका, लादू सिंह, लक्ष्मण जाट, शिल्पी जैन सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। दीपोत्सव के मौके पर स्कूल परिवार की इस पहल ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, लोकतांत्रिक जिम्मेदारी को साथ जोड़कर सकारात्मक संदेश दिया।