भीलवाड़ा | सुभाषनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 28 साल पुराने गंभीर मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी रईस मोहम्मद पुत्र नजर मोहम्मद, निवासी जमालपुर, थाना नगीना, जिला गुड़गांव (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। सुभाषनगर सीआई कैलाशकुमार विश्नोई ने बताया कि मामला वर्ष 1998 का है, जब सुभाषनगर थाने में आरोपी के खिलाफ गंभीर मारपीट का प्रकरण दर्ज हुआ था। इसके बाद न्यायालय जेएम सं. 1 भीलवाड़ा के प्रकरण में आरोपी पिछले 16 वर्षों से लगातार न्यायालय में पेश नहीं होकर फरार चल रहा था। अदालत द्वारा उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। एसपी सागर राणा के आदेशानुसार पुराने वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए विशेष अभियान के तहत गठित टीम ने आरोपी का सुराग लगाया और हरियाणा के गुड़गांव जिले से उसे धर दबोचा।