भास्कर न्यूज | बारां भारतीय किसान संघ चित्तौडगढ प्रांत की ओर से जनजातीय क्षेत्र किसान सम्मेलन का आयोजन किया। भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय समीक्षा योजना बैठक भी हुई। प्रांत प्रचार प्रमुख आशीष मेहता, जिला प्रचार प्रमुख बृजमोहन मेहता ने बताया कि धूणी चौपाल कर किसानों ने पारंपरिक रीति से सरकार को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की। सम्मेलन के मुख्य वक्ता भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने कहा कि किसान सरकार से कोई दान नहीं, बल्कि अपना वाजिब हक मांग रहा है। सरकार अपनी जेब से पानी नहीं देती, यह प्रकृति और जनता का संसाधन है। तीन दिवसीय समीक्षा बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना को लेकर मंथन किया। सम्मेलन में सीमा क्षेत्र कार्य प्रमुख कैलाश गंदोलिया, महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर, जगदीश कलमंडा उपस्थित रहे।