राजस्थान में बारिश का दौर थोड़ा धीमा पड़ गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार को जालोर और सिरोही में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 18 जिलों में यलो अलर्ट है। शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात कोटा और जैसलमेर में हुई। यहां एक इंच से ज्यादा बरसात हुई। वहीं, बांसवाड़ा में बारिश के बीच हाईटैंशन लाइन टूटने से दो बाइक सवार सहित 4 लोग झुलस गए हे। हादसे में एक व्यक्ति की मोत हो गई। इसके अलावा जयपुर सहित 8 जिलों में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का दौर धीमा हो गया। 3 अगस्त से मानसून के कमजोर होने की भी आशंका है। मानसून के बड़े अपडेट्स बिजली की लाइन टूटने से हादसा: बांसवाड़ा के जेतियावाड़ा गांव में शुक्रवार शाम बारिश के दौरान 11 केवी की हाईटेंशन लाइन टूट गई। इसकी चपेट में आने से दो बाइक सवार सहित 4 लोग झुलस गए। हादसे में बाइक सवार महिला लीला डामोर (27) की मौत हो गई। भारी बारिश की भी आशंका: मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 2 अगस्त तक दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं जयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है। कमजोर पड़ सकता है मानसून: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य से उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां मुख्य रूप से उत्तरी भागों में केंद्रित हो जाएंगी। इसके कारण राज्य में मानसून के कमजोर पड़ने के आसार हैं। राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS…