टोंक| तेज गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने लू-तापघात को लेकर अलर्ट जारी कर किया है। जिले में पिछले तीन-चार दिनों से तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के अंत तक अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मई में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में तापमान में काफी तेजी दर्ज की गई है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिन बाद मौसम में परिवर्तन की उम्मीद है। गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल गर्मी का प्रकोप जारी है। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। डॉक्टरों ने तेज धूप में बाहर निकलने के दौरान सावधानी के बरतने को कहा है।