बारां | डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं ने मनाई। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष डॉ. सतीश लहरी ने बताया कि सुबह बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी अधिकारी महासंघ के बैनर तले निकाली गई रैली में सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। ब्लॉक बारां तहसील अध्यक्ष सुनीता सोन और उनकी कार्यकारिणी सदस्यों ने चार दिन तक घर-घर जाकर रैली में आने के आमंत्रण दिए। जिसके चलते रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट हिमानी यादव, पिंकी कर्णिक, पिंकी बौद्ध, निरंजना सोन, यशोदा यादव, भावना यादव, गीताबाई कौशल्या बाई, चंचल सिंघानिया, सरोज, पिंकी यादव आदि ने रैली में भाग लिया।