लांबाहरिसिंह| कस्बे सहित आस-पास के दर्जनों गांवों में पिछले 2-3 दिनों से मौसम एकदम साफ है एवं धूप निकल रही है। ऐसे में किसान ट्रैक्टरों से कृषि कार्य में जुट गए है। किसान रामसिंह अकोदिया, नाथूराम माली एवं बाल किशन माली ने बताया कि बारिश के चलते पिछले कुछ दिनों से काम रोक दिया गया था। मगर अब मौसम सामान्य होने के साथ ही किसान फसलों की निराई-गुड़ाई (निनाण) में लग गए हैं। बरसात के पानी की निकासी नहीं होने पर खेतों का पानी इंजन लगाकर निकाल रहे हैं। वहीं खरपतवार अधिक होने से खरपतवार नाशक रसायन डालकर नष्ट किया जा रहा है।