भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ रेशमा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर 7 अप्रैल को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर संगठन के प्रदेश संयोजक हरपाल दादरवाल, प्रदेशाध्यक्ष भैराराम बेडा व प्रदेश महामंत्री शक्ति चौधरी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नवीन शिविरा पंचांग में अवकाश कटौती पर ​पुनर्विचार के लिए अवगत करवाया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को महावीर पार्क में जिलाध्यक्ष चुतराराम गोदारा व जिला मंत्री वागाराम बाछडाऊ के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई। जिसमें रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। आगामी कार्यक्रम में प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष ओपी गोर​सिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कसवा, जिला प्रवक्ता टीपू चौधरी, महिला प्रतिनिधि ज्योति चौधरी भाग लेंगे।