कासं| सवाईमाधोपुर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कोटा की ओर ओवरब्रिज के पास एक महिला की ट्रेन संख्या 12909 की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी टेलीफोन से दी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। वहां ट्रेन की चपेट में आने से महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतका की उम्र लगभग 35 साल है। शरीर मध्यम है। लंबाई लगभग 5 फीट 2 इंच है। रंग गोरा है। शरीर पर लाल रंग का ब्लाउज और पीले रंग की फूलों वाली साड़ी है। पैरों में लाल रंग की चप्पलें हैं। गले में पीले रंग की पतली माला है। हाथों में पीली धातु की चूड़ियां हैं। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।